फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गुरु पूर्णिमा को लेकर रोडवेज बसे रही फुल

गुरु पूर्णिमा को लेकर रोडवेज बसे रही फुल

Mon, 10 Jul 2017 02:59 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा को लेकर रोडवेज बसे रही फुल
भैसाली और सोहराबगेेट बस अड्डे पर उमड़ी भीड़
विज्ञापन

रूट पर लगे जाम में फंसने से समय पर नहीं पहुंची बसें

मेरठ। गुरु पूर्णिमा पर रोडवेज के दावे धरे रह गए। यात्री भैसाली बस अड्डे और सोहराबगेट डिपो पर बसों के लिए परेशान होते रहे। बसों में जगह न मिलने से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ी। ट्रेनें बंद होने से भी यात्रियों का बोझ रोडवेज पर आ पड़ा था। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने बस अड्डे पर पहुंचकर यात्रियों से लेकर बसों तक को चेक किया।

गुरु पूर्णिमा को लेकर रोडवेज ने बसों की व्यवस्था चाक चौबंद करने के साथ ही अतिरिक्त बसें लगाने का दावा किया था। लेकिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के आगे बसें कम पड़ गईं। सुबह तड़के से ही श्रद्धालु भैसाली व सोहराबगेट बस अड्डे पर पहुुंचना शुरू हो गए थे। जो भी बस मिल रही थी वह आते ही भर रही थी। बस में बैठने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ रहा था। पुरुष यात्री तो किसी तरह बस में चढ़ जाते थे लेकिन बुजुर्ग व महिलाओें को दिक्कत हो रही थी। बस कम पड़ने पर श्रद्धालुओं ने हंगामा भी किया और वहां मौजूद रोडवेज कर्मचारियों से इसकी शिकायत भी की। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि बसें पूरी थीं लेकिन रूटों पर जाम लगने से वापसी आने में देरी हो रही थी। इसके चलते ही लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed