फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth dies due to lightning

बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 22 Aug 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to lightning
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

घोसी। कोतवाली के पकड़ी मठिया में शनिवार की शाम को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। आकाशीय बिजली की तेज आवाज से पास के रहने वाले सहम गए।पोल पर लगे तार प्रभावित हो गए। घोसी कोतवाली के भटौली वैश्य निवासी भूपेंद्र चौहान (21) पुत्र रामसमुझ पकड़ी मठिया गांव के पास इंटर कालेज के पास घास काटने आया था।घास काटने के बाद सड़क के किनारे पुलिया पर बैठ कर अपनी मोबाइल से बात कर रहा था। इसी बीच अपराह्न लगभग तीन बजे के करीब उसकी मोबाइल पर आकाशीय बिजली गिर गई।आकाशीय बिजली से उसके सिर में गंभीर चोट के चलते उसकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक जानकारी के बाद शव को कब्जे में लेकर कोतवाली लाई।युवक के मौत की सूचना मिलते ही माता केशरी देवी, पिता रामसमुझ के साथ भाई चद्र कुमार का रोते रोते बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed