{"_id":"6172504eb984dc006e5f2a2c","slug":"youth-dies-due-to-drowning-in-pit-dug-for-soil-in-mau-who-went-out-for-toilet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ: शौच के लिए निकले युवक का पैर फिसला, मिट्टी के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: शौच के लिए निकले युवक का पैर फिसला, मिट्टी के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से मौत
Fri, 22 Oct 2021 11:16 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:16 AM IST
सार
मधुबन थाना क्षेत्र के बहोरनपुर गांव निवासी जवाहिर (25) पुत्र स्वर्गीय श्रीकांत शुक्रवार सुबह शौच के लिए गांव से बाहर खेत के लिए निकला। रास्ते में उसका पैर फिसल गया।
विज्ञापन
मृतक के घर पर जुटी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के बहोरनपुर गांव में शुक्रवार की सुबह शौच करने गए 25 वर्षीय युवक की मौत मिट्टी के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृतक अपने घर का इकलौता पुत्र था। पिता के निधन के बाद अपने घर का भरण-पोषण की जिम्मेदारी उसी के ऊपर थी।
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के बहोरनपुर गांव निवासी जवाहिर (25) पुत्र स्वर्गीय श्रीकांत शुक्रवार सुबह शौच के लिए गांव से बाहर खेत के लिए निकला। रास्ते में उसका पैर फिसल गया। जिससे वह मिट्टी के लिए खोदे गए गड्ढे में जा गिरा, जहां उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। काफी देर बाद जब युवक अपने घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में निकले, जहां उसका शव पानी भरे गड्ढे में उतराया मिला।
विज्ञापन
उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बदामी (55) बार-बार यह कह कर बेसुध हो जा रही थी कि अब उसका ख्याल कौन रखेगा। जवाहिर की दो बहनें ममिता (30) और अनिता (28) की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन