Mau News: अस्पताल में 14 दिन तक लड़ता रहा जिंदगी की जंग, सड़क हादसे में घायल शख्स की हुई मौत
Mau News: मऊ जिले के घोसी कोतवाली थाना क्षेत्र के मझवारा के पास सड़क दुर्घटना में 15 अप्रैल को शख्स घायल हुआ था। जिसके बाद से उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के महुई निवासी 40 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक का 14 दिन पहले घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा के पास सड़क हादसे में घायल होने के बाद उसका इलाज चल रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भिजवाया।
मृतक की पहचान प्रदीप राजभर उर्फ श्रीराम (40) पुत्र रामकुमार के रूप में हुई। श्रीराम मजदूरी कर परिवार का भरन पोषण करता था। बीते 15 अप्रैल को बाइक से अपने ससुराल गया था, जहां से वापसी के दौरान जैसे ही मझवारा बाजार पार करके दरियाबाद नहर के समीप पहुंचा, एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना के समय हेलमेट न पहनने के चलते सिर और सीने में गंभीर चोट लगी।
दुर्घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली आनन-फानन मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए उसे जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां स्थिति को गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी में भी कुछ सुधार नहीं होता देख परिजनों ने आजमगढ़ में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां भी हालत में कुछ सुधार नहीं हुआ।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: छेड़खानी की आशंका में युवक को बेल्ट और लाठी से जमकर पीटा, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
इधर, परिजन सोमवार को युवक को घायल अवस्था में घर लेकर चले आए, जहां मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: किसी भी मेहनत का परिणाम कुछ देर बाद मिलता है, एडीजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के सात मंत्र
मृतक अपने दो भाईयों में बड़ा भाई था। वह अपनी पत्नी प्रमिला देवी व चार पुत्र शाहिल (15), दीपक (13), प्रिंस (10) व यश (8) को छोड़कर चला गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.