{"_id":"681079591a5800d44a091e13","slug":"youth-beaten-up-with-belt-and-stick-on-suspicion-of-molestation-in-varanasi-2025-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दशाश्वमेध घाट पर रेहान की पिटाई मामले में सात के खिलाफ केस, छेड़खानी की आशंका में हुई थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दशाश्वमेध घाट पर रेहान की पिटाई मामले में सात के खिलाफ केस, छेड़खानी की आशंका में हुई थी वारदात
Tue, 29 Apr 2025 12:33 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:33 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में एक युवक के पिटाई का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
पिटाई से घायल रेहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दशाश्वमेध घाट पर सोमवार की रात मोहम्मद रेहान की पिटाई मामले में तीन नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मंगलवार को केस दर्ज कर लिया गया। आरोप है कि दंगा भड़काने की कोशिश के तहत मारपीट की गई। थाने की पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
पड़ाव के चौरहट निवासी मोहम्मद सलीम ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा मोहम्मद रेहान सोमवार की रात दशाश्वमेध घाट पर घूमने गया था। इस दौरान सात लोगों ने उसे पकड़ लिया और एक धार्मिक स्थल के पास लेकर जाकर बेरहमी से पीटा। बेल्ट और डंडे की पिटाई रेहान घायल हो गया। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिटाई करने वालों में सुशांत, हनुमान यादव और शिवम शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: किसी भी मेहनत का परिणाम कुछ देर बाद मिलता है, एडीजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के सात मंत्र
विज्ञापन
डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने बताया कि सुशांत, शिवम और हनुमान सहित सात अज्ञात के खिलाफ मारपीट और दंगा के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की छानबीन में सामने आया कि आरोपियों को किसी ने गलत सूचना दी और बताया कि रेहान ने किसी महिला के साथ छेड़खानी की है। इके लेकर ही लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। घटना के आसपास लगे सीसी कैमरों को भी खंगाला गया है।
दशाश्वमेध थाना प्रभारी लाइन हाजिर
उच्चाधिकारियों के प्रति उदासीनता और कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को दशाश्वमेध थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। दशाश्वमेध घाट पर आरती के दौरान महिला से छेड़खानी और सुरक्षा व्यवस्था में शिथिलता को लेकर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है।
उच्चाधिकारियों के प्रति उदासीनता और कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को दशाश्वमेध थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। दशाश्वमेध घाट पर आरती के दौरान महिला से छेड़खानी और सुरक्षा व्यवस्था में शिथिलता को लेकर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है।