फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Work on installing gates on Ram Janaki Ghat culvert begins

Mau News: रामजानकी घाट पुलिया पर फाटक लगाने का काम शुरू

Thu, 04 Jun 2026 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Work on installing gates on Ram Janaki Ghat culvert begins
मधुबन तहसील के सूरजपुर में पुलिया पर फाटक लगाने के लिए खोदा गया गड्ढा। संवाद
मधुबन तहसील क्षेत्र के सूरजपुर स्थित रामजानकी घाट पर सरयू नदी किनारे बनी पुलिया पर सुरक्षा फाटक लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। वर्षों से लंबित इस समस्या के समाधान की दिशा में विभागीय कार्रवाई शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

ग्रामीणों जयराम राय, सुमंत राय, रामबली यादव, वेदप्रकाश उपाध्याय, कन्हैया आदि ने बताया कि पुलिया पर सुरक्षा फाटक न होने के कारण बरसात और बाढ़ के समय नदी का पानी आसपास के खेतों में भर जाता था, जिससे धान की फसल प्रभावित होती थी। जलस्तर बढ़ने पर आवागमन भी जोखिमपूर्ण हो जाता था।
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर ग्रामीण लंबे समय से प्रशासन और संबंधित विभागों का ध्यान आकर्षित कर रहे थे, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा था। जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी अजय राय के नेतृत्व में किसानों ने सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अखिलेश यादव से मिलकर फाटक लगाने की मांग की थी।
जनहित को देखते हुए विभाग ने अब पुलिया पर फाटक लगाने का कार्य शुरू करा दिया है। फाटक लग जाने से बाढ़ या अधिक जलप्रवाह की स्थिति में पानी के दबाव को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed