फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Will not have to go to private hospital, treatment of mental illness will be available in district hospital only

Mau News: नहीं जाना होगा निजी अस्पताल, जिला अस्पताल में ही मिलेगा मानसिक रोग का उपचार

Sat, 28 Jan 2023 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Will not have to go to private hospital, treatment of mental illness will be available in district hospital only
मऊ। जिला अस्पताल में करीब दस वर्ष से खाली चल रहे मानसिक रोग विशेषज्ञ पद पर भी डॉक्टर को तैनात कर दी गई है। इसके अलावा एक एमडी की तैनाती की गई है। यह दोनों चिकित्सक बड़रांव सीएचसी और रतनपुरा सीएचसी पर तैनात थे। इससे काफी हद तक डाक्टरों की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल प्रबंधन को राहत मिलेगी
विज्ञापन

यह कवायद सीएमओ को चिकित्सकों के स्थानांतरण के अधिकार के बाद की गई है। दरअसल सीएमओ को चिकित्सकों के स्थानांतरण का अधिकार मिलने के बाद से दो डॉक्टर तैनात किए जाएंगे। सीएमओ डॉ. नरेश अग्रवाल ने बताया कि विभाग द्वारा जनपद की सभी सीएचसी पर तैनात विशेषज्ञ की सूची बनाई गई है।
विज्ञापन

इसके तहत पहले चरण में दो विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात किए गए। इसके तहत बड़रांव सीएचसी पर तैनात एमडी दीपक मिश्रा जबकि रतनपुरा सीएचसी पर तैनात मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि शंकर पांडेय का जिला अस्पताल स्थानांतरण किया गया है। दोनों चिकित्सकों को बीते 16 जनवरी को उनके पुराने स्थान से कार्यमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में पिछले कई माह से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी चल रही थी। जबकि मानसिक रोग विशेषज्ञ का पद वर्षों से खाली चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी सीएचसी और पीएचसी पर तैनात चिकित्सकों की सूची तैयार की जा रही है। जिन सीएचसी पर विशेषज्ञ चिकित्सक है और उनका उपयोग जिले स्तर पर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed