फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vidyanidhi President and Sanjay elected General Secretary

Mau News: विद्यानिधि अध्यक्ष और संजय महामंत्री निर्वाचित

Wed, 27 Dec 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Vidyanidhi President and Sanjay elected General Secretary
मऊ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बुधवार को मतदान हुआ। इसमें 221 अधिवक्ताओं में 219 ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर विद्यानिधि उपाध्याय और महामंत्री पद पर संजय सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। एल्डर कमेटी के चेयरमैन जवाहरलाल पांडेय ने बताया कि नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बुधवार को हुए मतदान में 221 मतदाताओं में 219 ने वोट डाले। इसके बाद मतगणना कराई गई। चुनाव में अध्यक्ष पद पर विद्यानिधि उपाध्याय को 84 मत प्राप्त हुए। उन्हें 13 मतों से विजयी घोषित किया गया। प्रतिद्वंद्वी प्रमोद कुमार सिंह पालीवाल को 71 मत और शेषनाथ यादव को 61 मत मिले। वहीं, महामंत्री पद पर संजय सिंह को 114 प्राप्त हुआ, उन्हें 9 मतों से विजयी घोषित किया गया। इस पद पर रितेश कुमार श्रीवास्तव को 105 मत प्राप्त हुआ। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर खुशी का इजहार करते किया। चुनाव कराने में एल्डर कमेटी के सदस्य वीबी सिंह, झारखंडेय प्रसाद गुप्ता, नजमुल इकबाल, मुहम्मद असलम के अलावा सरदार दीप नारायण सिंह, राधेश्याम श्रीवास्तव आदि का खास योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed