Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Utpal Rai left the BJP and rejoined the SP.

Mau News: उत्पल राय ने भाजपा छोड़ी, सपा में फिर शामिल हुए

Sun, 22 Nov 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Utpal Rai left the BJP and rejoined the SP.
उत्पल राय। सपा में हुए शामिल
मऊ। समय के साथ राजनीतिक दलों के प्रति बदलती रही आस्था के बीच मऊ जनपद के प्रमुख राजनीतिक चेहरों में शामिल उत्पल राय एक बार फिर वहीं पहुंच गए, जहां से 19 साल पहले उन्होंने अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को उन्होंने लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उत्पल राय ने मधुबन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की दावेदारी भी जताई है। छात्र राजनीति से निकले उत्पल ने 1997 से 2007 तक सपा में रहकर इसी सीट से 1997 के उपचुनाव और 2002 में चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन

दोनों बार वे बेहद कम अंतर से हारकर दूसरे स्थान पर रहे थे। राजनीतिक सफर के दौरान वे बसपा में रहकर राज्यमंत्री के दर्जे पर रहे, फिर 2012 में कांग्रेस से मधुबन से चुनाव लड़े। जुलाई 2016 में वे भाजपा में शामिल हुए और तब से मधुबन सीट से प्रबल दावेदार माने जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed