फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Urs starts in Undura from today, pilgrims arrive from Purvanchal to Maharashtra

Mau News: उंदुरा में आज से उर्स शुरू, पूर्वांचल से लेकर महाराष्ट्र तक से पहुंचे जायरीन

Mon, 29 Apr 2024 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Urs starts in Undura from today, pilgrims arrive from Purvanchal to Maharashtra
मधुबन। स्थानीय तहसील क्षेत्र के उंदुरा स्थित सूफी संतों की मजार पर लगने वाले सालाना उर्स में शामिल होने के लिए जायरीनों ने डेरा डाल दिया है। यहां 29 एवं 30 अप्रैल को सालाना उर्स लगेगा। दूर-दराज सहित गैर प्रांतों से आने वाले जायरीन यहां अस्थाई टेंट बना कर रह रहे हैं। वहीं मजार कमेटी से लोगों के रहने, खाने-पीने, शुद्ध पेयजल आदि की पूरी व्यवस्था की गई है। दो दिवसीय उर्स को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। रविवार को सीओ मधुबन अभय कुमार सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय ने मजार स्थल पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। मधुबन के उंदुरा स्थित दो संत शाह मुहम्मद मुख़्तार अहमद शाह, मुहम्मद मोईनुद्दीन के मजार के प्रति हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदायों में एक जैसी आस्था है। गोरखपुर से आए विजय प्रजापति ने बताया कि वह हर साल यहां आते हैं। गाजीपुर से आए बृजवासी शर्मा ने बताया कि 6-7 सालों से लगातार आ रहें हैं। मजार के प्रति उनके में में आस्था है। मालेगांव से आए सफीक अहमद बीते 13 सालों से यहां हर साल आते हैं। मालेगांव से आए बुजुर्ग फरोग अहमद ने बताया कि वह यहां सन 1965 से लगातार आ रहे हैं। उस समय वह छोटे थे तो अपने मां-बाप के साथ आते थे। उनके पूर्वज भी यहां के मुरीद में शामिल थे। उनके घर के सभी लोग यहां के मुरीद हैं।
विज्ञापन

इनसेट

मेले में सजी दुकानें

उंदुरा में दो दिवसीय उर्स पर मेला लगता है। ऐसे में यहां रविवार को दूर-दूर से आए लोग दुकानें सजाते हैं। मजार स्थल पर अभी से मेला जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। वहीं मजार कमेटी से शाह मुहम्मद, शाह मुहम्मद शाहिद, शाह मुहम्मद इकबाल तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। व्यवस्थापक शाह गुलाम मोहम्मद नूरानी ने बताया कि उर्स की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मौसम को देखते हुए दूर से आने वाले जायरीनों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था है। मजार स्थल एवं उसके आसपास बड़ी संख्या में वॉलिंटियर्स तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed