{"_id":"6aaee74aa7464f156b01731d","slug":"26-out-of-257-petitions-resolved-during-the-sampoorna-samadhan-diwas-mau-news-c-295-1-mau1002-152269-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: संपूर्ण समाधान दिवस में 257 में से 26 प्रार्थनापत्रों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: संपूर्ण समाधान दिवस में 257 में से 26 प्रार्थनापत्रों का निस्तारण
विज्ञापन
घोसी तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर समस्या सुनते डीएम आनंद वर्धन और एसपी कमलेश बहादुर। संवाद
- फोटो : 1
मऊ। जिले की चारों तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने घोसी तहसील में जनसुनवाई की। चारों जगहों पर मिलाकर 257 प्रार्थनापत्र पड़े, इनमें से 26 का मौके पर निस्तारण कराया गया। कुछ मामलों में टीम गठित की गई और शेष संबंधित विभागों को भेज दिया गया।
घोसी तहसील में 124 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही तत्काल निस्तारण किया गया, जबकि 04 शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमें मौके पर भेजी गईं। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 77 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं, जबकि 22 शिकायतें पुलिस विभाग से और शेष शिकायतें अन्य विभागों से संबंधित थीं। सुनवाई के दौरान मोहम्मदाबाद सिपाह निवासी खरपतू द्वारा रकबे में संशोधन किए जाने संबंधी प्रार्थना पत्र दिया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार बंदोबस्त में रकबा 0.147 कड़ी अंकित था, जबकि वर्तमान खतौनी में 0.147 हेक्टेयर अंकित हो गया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रकरण का तत्काल निस्तारण करते हुए खतौनी में आवश्यक संशोधन कराया गया। तत्काल संशोधित खतौनी की नकल शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराई। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश की अध्यक्षता में हुआ। इसमें कुल 80 प्रार्थना पत्र दिए गए। छह मामलों का निस्तारण किया गया। चार मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर भेजी गई।
सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग की थी। अवैध कब्जा पैमाइश आदि से संबंधित कुल 40 प्रार्थना पत्र मिले जबकि पुलिस से संबंधित 15 मामले की शिकायत की गई। वहीं मधुबन तहसील में 52 प्रार्थनापत्र मिले थे, इनमें से 10 का मौके पर निस्तारण कराया गया।