फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncle accused of raping teenage girl arrested

Mau News: किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी चाचा गिरफ्तार

Fri, 14 Jun 2024 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Uncle accused of raping teenage girl arrested
कोपागंज। एक जून की रात किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी पड़ोसी चाचा पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के जयरामगढ़ मोड़ से शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ गिरफ्तारी के एक दिन पहले बृहस्पतिवार को ही पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

11 जून को किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। किशोरी के माता पिता एक जून को घर पर नहीं थे। वो घर पर अपनी बुआ के साथ थी। तभी उसके पड़ोस का चाचा राजकुमार किसी काम के बहाने से बुलाकर उसे अपने घर ले गया। घर ले जाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक कोपागंज नवलकिशोर सिंह ने बताया कि किशोरी के दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ पहले से ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed