फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Transformer burnt, half lodged in dark

ट्रांसफार्मर जला, आधा दर्ज मुहाल्लों में अंधेरा

Thu, 25 Mar 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Transformer burnt, half lodged in dark
मऊ। जिला मुख्यालय स्थित मुंशीपुरा मुहल्ले में बिजली आपूर्ति के लिए लगा साढ़े छह एमबीए का ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार की दोपहर में अचानक शार्ट सर्किट से जल गया। ट्रांसफार्मर जलने से मुंशीपुरा नई बस्ती के साथ आधा दर्जन मुहल्लों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर ओवर ब्रिज के नीचे मुंशीपुरा सहित आधा दर्जन मुहल्लों में बिजली आपूर्ति के लिए साढे़ छह एमवीएम का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। बीते कई दिनों से ट्रांसफार्मर से तेल का रिसाव हो रहा था। मुहल्लेवासियों ने इसकी शिकायत बिजली विभाग से की थी। लेकिन विभाग ने लोगों की बातों को अनसुना कर दिया। इसका परिणाम रहा कि बृहस्पतिवार की दोपहर शार्ट सर्किट के चलते ट्रांसफार्मर जल गया। ट्रांसफार्मर जलने से मुंशीपुरा नई बस्ती के साथ आधा दर्जन घनी आबादी वाले मुहल्लों में आपूर्ति बाधित हो गई। देर शाम तक जले ट्रांसफार्मर को बदलने की कोई कवायद नही की गई थी। ट्रांसफार्मर जलने से सबसे ज्यादा बुनकर तबका परेशान था। क्योंकि आपूर्ति ठप होने से उसके लूम बंद पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed