{"_id":"b0b149d970266d89b454cbde5c27e318","slug":"to-avoid-the-sun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सताने लगी गर्मी, दिन में बाहर निकलना भी हुआ मुश्किल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सताने लगी गर्मी, दिन में बाहर निकलना भी हुआ मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो मऊ।
Updated Wed, 20 May 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
तेज धूप के साथ बढ़ रहा तापमान अब सभी के दिनचर्या को प्रभावित करने लगा है। लोग गर्मी से राहत के लिए तरह तरह के विकल्प तलाशने लगे हैं। पशु पक्षी से लेकर आम जन बेहाल हैं।
तेज धूप व गर्मी से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। कई दिनों से तेज धूप रहने के चलते तापमान में वृद्धि तेजी से हो रही है। ताल तलैयों का पानी सूखने लगा है।
गर्मी से बचने के लिए सत्तू, बेल का शर्बत, आम का पन्ना, तरबूजा, ककड़ी, खीरा आदि का लोग सेवन कर रहे हैं कि ताकि गर्मी से राहत मिले और लू न लगे। वहीं बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए जिन पोखरों में और नदियाें में पानी है वहां जी भरके तैराकी के साथ गर्मी से राहत पाने का प्रयत्न कर रहे हैं।
विज्ञापन
तालाबों और नदियों के किनारे पशु पक्षियों ने भी अपना डेरा डाल लिया है। वह भी इन तालाबों और नदियों के किनारे अपना आशियाना बना लिए हैं। भूगर्म जल स्तर खिसकने से हैंडपंपों ने भी पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। लोग दोपहर में घर से निकलना नहीं चाहते।