फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three of the 52 complaints settled

52 में से तीन शिकायतों का निस्तारण

Tue, 19 Jan 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 19 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Three of the 52 complaints settled
तहसील दिवस का आयोजन मंगलवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में घोसी तहसील में हुआ। इस दौरान किसान मेला का भी आयोजन किया गया। इस दौरान 52 फरियाद अपनी शिकायत लेकर पहुंचे, जिसमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन



 किसानों को सब्सिडी पर खेती से संबंधित वस्तुएं वितरित की गईं। किसानमेला में पूर्वांचल बीज भंडार मझवारा मोड़, घोसी तथा वन विभाग, इफ्को, किसान घर, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, किसान बीज भंडार, गन्ना विभाग, पशुपालन विभाग सहित विभागों ने अपने-अपने विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने किसानों को अहम जानकारी दी।
विज्ञापन



 किसान गोष्ठी मेला में जिलाधिकारी द्वारा किसानों से इसका लाभ लेने की अपील की गई। विधायक सुधाकर सिंह द्वारा नगर क्षेत्र के समाजवादी पेंशन के कुल 45 लाभार्थियों को पास बुक दिया । जिलाधिकारी ने वर्ष 2014-15 के लोहिया गांव खानपुर बुजुर्ग घोसी में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 जिलाधिकारी द्वारा तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों  को निर्देश दिए। तहसील दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण  गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ करने की हिदायत दी गई। इस अवसर पर 52 आवेदन पत्र प्राप्त हुए।


इनमें से तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, शेष अन्य आवेदन पत्रों को जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गये। तहसील दिवस के अवसर पर लक्ष्मीना पत्नी पन्नलाल द्वारा विधवा पेंशन,  रामनरेश पुत्र जत्तन द्वारा पैमाईश तथा इसी प्रकार हीरा सोनकर पुत्र रघुनंदन द्वारा पैमाईश के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया तथा शकुन्तला  देवी पत्नी विनोद, भिक्खू द्वारा भूमिधरी पर दबंगों  द्वारा कब्जा करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया।



 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिव प्रसाद उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश  कुमार त्यागी, परियोजना निदेशक डा. हरिशंकर सिंह, उप कृषि निदेशक डा.  आशुतोष मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार, उपजिलाधिकारी घोसी  जगदंबा सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी दिनेंद्र प्रकाश शर्मा, तहसीलदार  सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed