फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three inter-district criminals arrested in encounter, three pistols, cartridges and 16 boxes of liquor seized

Mau News: मुठभेड़ में तीन अंतर्जनपदीय शातिर गिरफ्तार, तीन तमंचे, कारतूस व 16 पेटी शराब जब्त

Wed, 12 Jun 2024 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Three inter-district criminals arrested in encounter, three pistols, cartridges and 16 boxes of liquor seized
मऊ। पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने बुधवार को मुठभेड़ में तीन अंतर्जनपदीय शातिरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों के कब्जे से तमंचे, कारतूस के साथ देशी शराब जब्त की है। बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में महेश सिंह अत्री ने बताया कि तीनों पर जनपद के साथ आजमगढ़ और गाजीपुर में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी। बताया कि मुहम्मदाबाद गोहना धर्मेंद्र कुमार सिंह हमराहियों के साथ चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली तीन दिनों पहले देशी शराब के ठेके व जन सेवा केंद्र में चोरी करने वाले पिकअप से चिरैयाकोट आ रहे थे। पुलिस ने चिरैयाकोट मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग पर आकर भैसहां मोड़ के पास पिकअप को रोका लेकिन सड़क सकरी होने के कारण पिकअप को नहीं मोड़ पाए। इसी बीच पुलिस टीम ने पिकअप को घेर लिया। तीनों को गिरफ्तार कर थाने लेकर आई, पूछताछ में तीनों ने जनपद सहित आस-पास होने वाली कई वारदातों में अपनी संलप्तिता शामिल होने की बात कबूल की। तीनों पर मऊ में 18, गाजीपुर में 18 और आजमगढ़ में तीन मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

---------------

गिरफ्तार अभियुक्त

1. प्यारेलाल प्रजापति निवासी मीरपुर थाना बहरियाबाद, गाजीपुर

2. अभिषेक कुमार निवासी हड़ौरा थाना तरवां जनपद आजमगढ़

3. राकेश निवासी मीरपुर थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर

------------------

बरामदगी

1. तीन तमंचे 315 बोर

2. तीन कारतूस 315 बोर

3. तीन खोखा कारतूस 315 बोर

4.16 पेटी देशी शराब

5. दो बैट्री

6. एक लैपटाप
7. दो डीवीआर

8. एक पंखा

9. घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की पिकअप वाहन

10. दो मोटर साइकिल

11. दो लोहे की राड
12. 2000 रुपया नगद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed