फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Theft of lakhs including cash from the house

मकान से नकदी समेत लाखों के चोरी

Tue, 09 Aug 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs including cash from the house
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अमारी गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान और जांच करती पुलिस और मौके पर इक? - फोटो : MAU
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अमारी गांव में चोरों ने रविवार की रात घर में घुसर कमरे में रखे एक लाख नगद सहित चार लाख रुपये मूल्य के आभूषण चुरा लिए। घटना के समय परिवार के सदस्य सोए हुए थे। सुबह जाग होने पर चोरी का पता चला। गृहस्वाती ने पुलिस को तहरीर दी। गांव निवासी सतेन्द्र राय ने बताया कि वह खेती किसानी करते हैं। रविवार की रात रोजाना की भांति वह और उसके परिजन भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। देर रात छत चढ़े चोर सीढ़ियों से होते हुए घर नीचे आए और कमरे में रखी अटैचियों और बैगों को लेकर चलते बने। इनमें एक लाख रुपये नकद और करीब चार लाख रुपये के जेवरात थे। चोरों ने सभी सामान निकाल कर बैग और सूटकेस गांव के बाहर फेंक दिया। सोमवार की सुबह गांव के लोग शौच के लिए सीवान में गए तो खेतो में अटैची और सूटकेस पड़े मिले। उधर, सुबह उठने पर परिजनों ने घर में बिखरा सामान देखा तो उन्हें चोरी का पता चला। गृहस्वामी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचे कर परिजनों से जानकारी ली और जांच पड़ताल शुरू की। थाना प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed