फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman attacked with intent to kill over a dispute regarding a pathway; FIR registered

Mau News: रास्ते के विवाद में महिला पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 08 Oct 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Woman attacked with intent to kill over a dispute regarding a pathway; FIR registered
मधुबन। थाना क्षेत्र के चकऊथ निवासी कवला देवी की तहरीर पर मारपीट के मामले में पुलिस ने मंगलवार की शाम सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जानलेवा हमले, मारपीट और घर में तोड़फोड़ करने का आरोप है। प्राथमिकी के अनुसार उनके घर जाने वाले रास्ते को लेकर गांव निवासी शेषनाथ उर्फ गुंजन से विवाद चल रहा था। उनके बेटे द्वारा उपजिलाधिकारी मधुबन को दिए गए आवेदन के बाद रास्ते के निर्माण का आदेश जारी हुआ था। इसी बात से रंजिश रखते हुए, बीते 13 सितंबर की शाम लगभग 4 बजे जब वो खेत से घर लौट रही थीं, तभी शेषनाथ उर्फ गुंजन यादव, अभिषेक यादव, दुर्गा यादव, बेचन यादव, बालकरन, अखिलेश और अमन यादव ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत उन्हें गाली देने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में कवला देवी के हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। वो किसी तरह जान बचाकर अपने घर में घुसीं और दरवाजा बंद कर लिया। लेकिन आरोपियों ने लात मारकर दरवाजा तोड़ दिया और घर के अंदर घुसकर लात-घूसों से उनकी से पिटाई की। घर में रखा सामान भी तोड़ दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक केके गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed