फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Finance agent killed after being hit by speeding vehicle

Mau News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से फाइनेंस एजेंट की मौत

Thu, 08 Oct 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Finance agent killed after being hit by speeding vehicle
दोहरीघाट/मधुबन। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के फोरलेन पर पेट्रोलपंप के पास मंगलवार की रात नौ बजे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में आर्यन यादव (23) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें अस्पताल के लिए लेकर निकले लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव को घर लेकर चले गए।
विज्ञापन

मधुबन मधुबन थाना के मीरपुर गांव निवासी आर्यन यादव किसी फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट का काम करते थे। मंगलवार की रात बाइक से दोहरीघाट से अमिला की तरफ जाने के लिए निकले थे। कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि पीछे आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। वह बाइक सहित सड़क पर गिरकर लहुलूहान हो गए।
विज्ञापन

टक्कर के बाद चार पहिया वाहन का चालक वाहन लेकर भाग गया। सड़क किनारे घायल अवस्था में सड़क किनारे देख वहां से गुजर रहे लोगों ने फोन करके घटना की जानकारी दी। परिजन उन्हें आजमगढ़ स्थित अस्पताल लेकर गए। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 11 बजे शव उनके गांव पहुंचा। आर्यन तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। पिता अशोक यादव दोहरीघाट स्थित एक निजी विद्यालय में अध्यापक हैं। जवान बेटे की मौत ने उन्हें गहरा आघात पहुंचाया है। दोहरीघाट थाना प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया था। जिसके बाद प्रक्रिया पूरी करके शव उन्हें सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed