फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The light of public welfare will reach the last person through the Seva Jyoti Yatra: AK Sharma

सेवा ज्योति यात्रा से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा जनकल्याण का प्रकाश : एके शर्मा

Thu, 08 Oct 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The light of public welfare will reach the last person through the Seva Jyoti Yatra: AK Sharma
नगर के गाजीपुर तिराहे पर निकली सेवा ज्योति यात्रा में कलश स्थापित करते कैबिनेट मंत्री ए के शर्म
मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ''सेवा पखवाड़ा'' के अंतर्गत बुधवार को नगर के गाजीपुर तिराहा पर सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा, सहयोग और जनकल्याण का संदेश पहुंचाने का एक पवित्र संकल्प है। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल तरीके से लाइव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का संबोधन सुना।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति को शक्ति प्रदर्शन के बजाय सेवा का माध्यम बनाने की एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा, गाजीपुर तिराहे से प्रज्वलित हुई सेवा की यह ज्योति केवल एक जगह तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि मऊ के हर गांव-टोले तक पहुंचेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि ''सेवा ज्योति यात्रा'' पार्टी के सेवा और समर्पण के भाव को मजबूत करती है। प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जनपद प्रभारी सहजानंद राय ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के पसीने और मेहनत के बल पर भाजपा आज सबसे मजबूत संगठन बना है। हम सब मिलकर मऊ में पार्टी की जड़ों को और गहरा व मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन का लाइव प्रसारण संबोधन सुना। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राघवेन्द्र राय शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भास्कर निषाद, मनोज राय, रामविलास चौहान, अशोक सिंह, उमेश चंद पाण्डेय, श्रीराम सोनकर, सुनील गुप्ता, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed