फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The young man was wounded in exposition

प्रदशर्नी में युवक को घायल किया

Mon, 12 Jan 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 12 Jan 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
The young man was wounded in exposition
शहर कोतवाली के सोनीधापा इंटर कालेज में लगी प्रदर्शनी में रविवार की रात एक दर्जन मनबढ़ाें ने एक किशोर की किसी बात पर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


किशारे को बचाने आए उसके एक दोस्त को भी मनबढ़ों ने धुनाई की और वहां से भाग दिया। इसके बाद लोगों ने गंभीर रूप से घायल किशोर और उसके दोस्त को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल किशोर मिंटू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


रविवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के मलिकटोला निवासी आसिफ  पुत्र रेयाज अहमद और उसका दोस्त मिंटू निवासी काजीटोला थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के सोनीधापा इंटर कालेज मैदान में लगी प्रदर्शनी में घूमने के लिए गए हुए थे।
विज्ञापन



रविवार की शाम दोनों प्रदर्शनी से निकल ही रहे थे, तभी वहां पर एक दर्जन मनबढ़ किशोर हाकी और डंडे के साथ पहुंच गए और आसिफ को पीटने लगे।

आसिफ को पीटता देख उसके दोस्त मिंटू ने रोकना चाहा तो उसपर भी टूट पड़े और दोनों की जमकर धुनाई की। पिटाई के दौरान लोगों को जुटता देख सभी वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मौजूद लोगों ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहंां पर आसिफ की हालत गंभीर बनी हुई। इस संबध में शहर कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि घायल मिंटू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed