फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The wait is over: Health workers will be the first to be vaccinated on January 16 at nine hospitals

इंतजार खत्म: 16 जनवरी को नौ अस्पतालों पर स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा सबसे पहले टीका

Thu, 14 Jan 2021 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
The wait is over: Health workers will be the first to be vaccinated on January 16 at nine hospitals
मऊ। कोविड-19 वैश्विक महामारी पर नियंत्रण के लिए जिले में स्वास्थ्य विभाग 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू करेगा। टीकाकरण के पहले दिन नौ सरकारी अस्पतालों में नौ सत्र का आयोजन कर 900 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीका लगाया जाएगा। कोविड-19 टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग दो बार ड्राइ रन कर अपनी तैयारियों की समीक्षा कर चुका है। टीकाकरण की तारीख तय होेने के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी सतीशचंद्र सिंह अपने मातहतों के साथ कोल्ड चेन स्टोरों तथा सीएचसी पर टीकाकरण के लिए बनाए गए केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था को बेहतर करने में जुटे है।
विज्ञापन

जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. वीके यादव ने बताया कि कोरोना टीकाकरण के लिए जिला स्तर पर सारी तैयारियां कर ली गईं हैं। कोविड टीका के आने के बाद 16 जनवरी को जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल, कोपागंज, रतनपुरा, घोसी, बड़राव, फतेहपुर मंडाव, दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नौ सत्र में नौ सौ स्वास्थ्यकर्मियों को सीरम इंस्टीट्यूट की कोवि शिल्ड का टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर अस्पताल प्रभारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं प्रशासन ने हर केंद्र के लिए एसडीएम, तहसीलदार तथा पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के चार पुलिसकर्मियों की ड़्यूटी लगाने के साथ एक उपनिरीक्षक को नोडल अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन

व्यवस्था की अंतिम जांच में जुटे अधिकारी
मऊ। टीकाकरण को लेकर बीमार, फीवर या दूसरी समस्या होने की स्थिति के देखते हुए चिह्नित अस्पताल एक वार्ड को एयर फाई रूम के रूप में सरंक्षित किया गया है। जिसके लिए हर अस्पताल पर मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट, एक स्टॉफ नर्स की टीम गठित की गई है। इसके अलावा एक कमेटी बनाई गई है, जिसमें अलग अलग रोग के विशेषज्ञ डाक्टर शामिल है। बुधवार को सीएमओ डॉ.सतीशचंद्र सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीके यादव, डॉ. वकील अली ने हर व्यवस्था की अंतिम जांच में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिह्नित कर्मचारियों के अतिरिक्त किसी को नहीं मिलेगा प्रवेश
मऊ। अस्पताल परिसर के जिस हिस्से में टीकाकरण किया जाएगा। वहां टीकाकरण के लिए चिह्नित हुए स्वास्थ्य कर्मी तथा टीकाकरण के ड्यूटी में लगे कर्मी और नामित नोडल अधिकारी तथा सुपरवाइजर ही जा सकेंगे।जबकि अन्य का प्रवेश पर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने बकायद विज्ञप्ती जारी कर अधिसूचना जारी कर चुका है।

सीएमओ डॉ. सतीश चंद्र सिंह ने बताया कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी हो चुकी है।कोविड-19 टीकाकरण अभियान को लेकर सभी स्तर पर तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश सभी चिहिन्त अस्पताल के नोडल अधिकारियों को दिया गया है। यह टीका आमजन के लिए सुरक्षित है और इसका कोई भी दुष्प्रभाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed