{"_id":"60dcac5b8ebc3ebb6750affc","slug":"the-village-head-resolved-the-chakrod-dispute-that-has-been-going-on-for-decades-mau-news-vns597897517","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशकों से चल रहे चकरोड विवाद को ग्राम प्रधान ने सुलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशकों से चल रहे चकरोड विवाद को ग्राम प्रधान ने सुलझाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदारा कोपागंज विकास खंड के इंदारा बाजार में बीते 40 वर्षो से चल रहे चकररोड के विवाद को प्रधान ने लोगों के सहयोग से सुलझा दिया। जबकि विवाद के चलते इस चक मार्ग पर निर्माण कार्य बीते चालीस वर्षो से लंबित था, गांव के लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन नव निर्वाचित ग्राम प्रधान जुबैर अहमद ने चुनाव जीतने के बाद इस विवाद को निस्तारित करने का संकल्प लिया। इसक्रम में प्रधान के प्रयास से विवाद का निस्तारण किया जा सका।
कोपागंज विकास खंड के इंदारा ग्राम सभा के धनंजय सिंह उफ़ॱर नागा और विजेंद्र सिंह के बीच रास्ते का विवाद था। नव निर्वाचित प्रधान जुबैर अहमद ने आपने ग्राम सभा विजय बहादुर सिंह, अखिलेश सिंह, सुनिल सिंह राणा, टुनटुन सिंह राजेंद्र सिंह, आदि सम्मानित लोगों को एकत्र कर बैठक किया। इस बैठक में 40 वर्षो से चल रहे चक मार्ग के विवाद को दोनों पक्षों के बीच बातचीत और सुलह समझौता कराकर खत्म किया गया। विवाद का निस्तारण होने पर बुधवार को मनरेगा के तहत चकरोड के अधुरे कार्य को पूरा करने की कवायद शु़रु की गई। चकरोड का विवाद निस्तारित होने और उस पर काम शुरू होने से गांव के लोगों में हर्ष व्याप्त है। लोगों ने प्रधान के प्रयास को सराहा।