{"_id":"6af6176d5b9101abcd0e846a","slug":"harassment-of-traders-will-not-be-tolerated-under-any-circumstances-dr-ram-gopal-gupta-mau-news-c-295-1-svns1029-154928-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं : डॉ. राम गोपाल गुप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं : डॉ. राम गोपाल गुप्त
विज्ञापन
मऊ। नगर के रौजा स्थित कार्यालय पर बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, जनपद मऊ की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्त ने दो टूक कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डॉ. गुप्त ने कहा कि व्यापारी समाज देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।
उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे व्यापारियों के साथ शालीनतापूर्ण एवं मित्रवत व्यवहार करें। उनका मानना है कि आपसी सम्मान और सकारात्मक संवाद से ही प्रशासन व व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सकता है, जिससे समस्याओं का त्वरित निस्तारण संभव होगा।
बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला महामंत्री कन्हैया लाल जायसवाल, जिला संगठन मंत्री सुभाष चंद्र कन्नौजिया, नगर उपाध्यक्ष गामा यादव तथा नगर कार्यसमिति के मंत्री दिलीप कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संवाद