Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three vice presidents of BJP's Backward Classes Front and Scheduled Castes Front are history-sheeters.

Mau News: भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा के तीन उपाध्यक्ष हिस्ट्रीशीटर

Fri, 13 Nov 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Three vice presidents of BJP's Backward Classes Front and Scheduled Castes Front are history-sheeters.
फोटो- घोसी कोतवाली में लगे हिस्ट्रीशीटर पोस्टर पर क्रम संख्या 58 पर अंकित नाम
मऊ। भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा में उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए योगेश चौहान, रविंद्र यादव और विजय कुमार उर्फ मुलायम के नाम घोसी कोतवाली में हिस्ट्रीशीटर के तौर पर दर्ज हैं। कोतवाली में लगे बोर्ड में भी तीनों नेताओं के नाम अंकित हैं। इनको भाजपा संगठन में जिम्मेदारी मिलने पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि तीनों नेताओं के हिस्ट्रीशीटर होने के बारे में जानकारी नहीं हैं, जबकि पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष का कहना है कि मंडल अध्यक्ष ने उक्त नाम दिए थे।
विज्ञापन

कोतवाली में लगे बोर्ड के अनुसार, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष योगेश चौहान निवासी भीरा का नाम क्रम संख्या 66 पर दर्ज है। उनके नाम के आगे नदवासराय चौकी क्षेत्र का 88ए अंकित है। पिछड़ा वर्ग में ही जिला उपाध्यक्ष बने रविंद्र यादव निवासी रसूलपुर का नाम क्रम संख्या 75 पर दर्ज है, जिसके आगे 102ए लिखा है। अनुसूचित जाति मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार उर्फ मुलायम निवासी हल्का नंबर दो का नाम क्रम संख्या 58 पर दर्ज है, जिसके आगे 228ए अंकित है। कोतवाल रविंद्र नाथ राय का कहना है कि तीनों घोसी कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर हैं। योगेश चौहान के तीन मामले और विजय कुमार के खिलाफ सात मामले दर्ज हैं। ये मामले मारपीट आदि से जुड़े हैं।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने माना है दर्ज हैं केस
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष योगेश चौहान का कहना है कि 2019 में गांव में एक विवाद के बाद मामला दर्ज हुआ था लेकिन बाद में उस मामले में समझौता हो गया है। समझौते की नकल जमा न करने के कारण थाने में मेरा नाम अंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुसूचित जाति मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष बनाए गए विजय कुमार उर्फ मुलायम का कहना है कि मेरे ऊपर प्राथमिकी दर्ज थी। इस मामले में सुलह हो चुकी है, हिस्ट्रीशीट से नाम अभी नहीं हटा है। रविंद्र यादव से खबर लिखे जाने तक संपर्क नहीं हो पाया था।
बनाए गए पदाधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज है, इस बारे में मुझे जानकारी नहीं थी। इस संबंध में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष से जानकारी ली जाएगी। - रामाश्रय मौर्या जिलाध्यक्ष, भाजपा।
मंडल अध्यक्ष की ओर से उक्त लोगों के नाम दिए गए थे। इस संबंध में अब जानकारी ली जाएगी। पहले प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी नहीं थी। -अनिल चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मऊ।

घोसी कोतवाली के रिकार्ड के अनुसार तीनों के नाम हिस्ट्रीशीटर की सूची में हैं। हिस्ट्रीशीटर पुलिस की एक निगरानी सूची होती है। इनकी गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता होती है। पुलिस का काम सूची के आधार पर निगरानी करना है। - सर्वेश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक मऊ।

फोटो- घोसी कोतवाली में लगे हिस्ट्रीशीटर पोस्टर पर क्रम संख्या 58 पर अंकित नाम

फोटो- घोसी कोतवाली में लगे हिस्ट्रीशीटर पोस्टर पर क्रम संख्या 58 पर अंकित नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed