{"_id":"6af617c0c6c2ffb2ed097cf8","slug":"chadar-poshida-was-done-before-maghrib-prayer-on-the-urs-of-saint-banda-khumir-mau-news-c-295-1-mau1001-154904-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: संत बंदा खुमीर के उर्स पर मगरिब की नमाज के पहले की गई चादरपोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: संत बंदा खुमीर के उर्स पर मगरिब की नमाज के पहले की गई चादरपोशी
विज्ञापन
घोसी के बीबीपुर गाँव में सूफ़ी संत हज़रत ख़्वाजा अहमद शेख़ बंदा खुमीर के सालाना उर्स में कार्यक्र
- फोटो : Samvad
मऊ। घोसी तहसील क्षेत्र के बीबीपुर गांव में महान सूफी संत हजरत ख्वाजा अहमद शेख बंदा खुमीर का सालाना उर्स बुधवार को संपन्न हुआ। इस दौरान दूर-दराज से आए अकीदतमंदों ने बाबा की मजार पर मत्था टेका। उन्होंने अपने और अपने परिवार के सुख व समृद्धि के लिए दुआएं मांगीं।
बुधवार की देर शाम लगभग 4 बजे नमाज-ए-असर के बाद नातिया कव्वाली के साथ चादर का जुलूस निकाला गया। यह जुलूस पूरे उत्साह के साथ निकाला गया। मगरिब की नमाज से ठीक पहले चादरपोशी की रस्म अदा की गई। देर शाम एक भव्य कव्वाली की महफिल सजी।
इसमें मशहूर कव्वाल हन्नान वारसी ने सूफियाना कलाम पेश कर महफिल में समां बांधा। खानकाह बंदा खुमीर के सज्जादानशीन सुभान अल्लाह ने इस अवसर पर मुल्क में अमन शांति की दुआ की। उन्होंने उर्स में आए सभी जायरीन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।इस सालाना उर्स को सफल बनाने में कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें सैयद ज़फ़र आलम, मज़हर उस्मानी, राजकुमार यादव, अज़मत, रेहान उस्मानी और अभिषेक यादव प्रमुख थे।
सेराज अहमद, भोला प्रसाद, अमीरुद्दीन मास्टर, नसीम और मनोज प्रधान ने भी सक्रिय सहयोग दिया।
मु. शफी, नौशाद उस्मानी, सुखराम मौर्य, हुजैफा, अतीक आलम, रामभवन यादव और जहीर खान ने भी व्यवस्थाएं संभालीं। फैजी फारूकी, फैसल अंसारी, अखिलेश गुप्ता, गुड्डू सलमानी और मनोज कुमार ने भी इस आयोजन में अपना योगदान दिया।