फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The temperature reached 41 degrees in mau

तापमान 41 पर पहुंचा, तप रही है दोपहरी

Fri, 11 May 2018 11:37 PM IST
mau
mau Updated Fri, 11 May 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
The temperature reached 41 degrees in mau
चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच नगर के सहादतपुरा में स्कूटी से बाजार जातीं युवतियां। - फोटो : mau
जिले में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी के मारे जन जीवन बेहाल हो गया है। इंसान से लेकर पशु पक्षी गर्मी के चलते परेशान हैं। जिले के तापमान शुक्रवार को 41 पर पहुंच गया। जिले के कम गहराई वाले ताल तलैया सूख गए हैं। इसके चलते पशु पक्षी भी पानी के अभाव में व्याकुल हो गए है। शुक्रवार का दिन इतना गरम रहा कि मानो आसमान से आग बरस रही थी और जमीन तप रही थी। लोग छाया के लिए इधर- उधर भटक रहे थे। सूर्योदय के साथ ही वातावरण में तपिश का आगाज हुआ। ज्यों-ज्यों दिन चढ़ता गया त्यों-त्यों तापमान में बढ़ोत्तरी होती गई, दोपहर होते होते पारा 41 तक जा पहुंचा। इसके बावूजद गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन


कई क्षेत्रों में बिजली की कटौती भी कोढ़ में खाज का काम करती रही है। दोपहर की चिलचिलाती धूप में पसीने से तर बतर स्कूली बच्चे वाहनों अथवा साइकिलों से वापस घरों को लौटते देखे गए। गर्मी से बेहाल बच्चों को देख अभिभाव भी परेशान हैं। दोपहर होते होते शहर की सड़कें सूनी हो गई थीं। केवल स्कूली बच्चों के वाहन दिखाई दे रहे थे। इसके अलावा कहीं कहीं बाइक या फिर अन्य वाहनों से आते जाते दिखाई दिए। तीखी धूप होने की वजह से वाहन स्टैंड आदि जगहों पर लोग छांव की तलाश में भ्ाटकते रहे। पशु पक्षियों को पानी का संकट हो गया है। कम गहराई वाले पोखरे तो सूख गए हैं। भीषण गर्मी के चलते सब्जी उत्पादकों के समक्ष गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सिंचाई करने के अगले ही दिन फिर से सब्जियों के खेत सूख जा रहे हैं। यही स्थिति  हरे चारे वाले खेतों के हैं। हरे चारे वाले खेतों में नमी बनाए रखना पुश पालकों के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed