फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The same night, at four locations theft

एक ही रात चार स्थानों पर चोरी

Tue, 19 Jan 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 19 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
The same night, at four locations theft
सर्दियों की रात में जहां लोग अपने घरों में दुबके रह रहे हैं, वहीं चोर इसका फायदा उठा कर अपना काम कर जा रहे हैं। रविवार की रात कोतवाली क्षेत्र के तीन स्थानों एवं घोसी में एक स्थान से चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया।
विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र के सेल टैक्स गली रोड में साई ज्वेलर्स की दूकान का ताला तोड़कर रविवार की रात चोरों ने दुकान में रखा 36 हजार रुपये नगदे एवं दस ग्राम सोने के जेवरात उड़ा दिए। घटना की जानकारी दूकानदार को सुबह हुई।
विज्ञापन



इसी रात चोरों ने श्याम मार्केट में शमी अनवर निवासी प्रेमाराय के कपड़े की दूकान का ताला तोड़कर उसमें रखा 72 हजार रुपये एवं अन्य सामान उठा ले गए। इसी भी घटना की जानकारी सुबह हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी रात चोरों ने स्वदेशी काटन मिल के समीप विनय हार्डवेयर की दूकान को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन किसी की नींद खुल जाने के बाद असफल हो गए।


सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बकवल में सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखा 40 हजार रुपया नगद एवं अंग्रेजी शराब की बोतलें उठा ले गए। घटना की जानकारी सेल्समैन को सुबह हुई। इस संबंध में शराब के लाइसेंसी श्याम सुंदर ने पुलिस को तहरीर दी।


घोसी संवाददाता के अनुसार कोतवाली के बलुआपोखरा बाजार स्थित माँ वैष्णों स्वर्ण केंद्र  के पीछे रविवार  की रात्रि में सेंध काट कर चोरों ने 30 हजार नगद सहित  एक लाख से अधिक के आभूषण को चुरा ले गये। घटना की जानकारी सुबह मकान मालिक  द्वारा दुकानदार रवि वर्मा को हुई। घटना की जानकारी होते ही कोतवाल विश्वजीत  सिंह हमराहियों के साथ पहुंच कर जानकारी प्राप्त किया।


   बलिया जनपद के रसड़ा नगर के बजाजी मोहल्ला निवासी रविवर्मा जो घोसी नगर के डाकबंगला रोड पर रहते हैं। इनकी बलुआ पोखरा बाजार में दरबारी चौहान के मकान में मां वैष्णो स्वर्ण केंद्र नाम से आभूषण की दूकान है।



रविवार की शाम को प्रतिदिन की भांति अपनी दूकान बंदकर घोसी अपने आवास पर आ गए। इस बीच चोर इनके दूकान के पीछे हाता को पार कर इनकी दूकान के ठीक पीछे सेंध काट कर अंदर रखे 30 हजार नगद, सोने, चांदी के कई नग गहने चुरा ले गये। घटना के समय  मकान मालिक का लड़का जवाहर हाता में दुकान के पीछे ही चारपाई पर सो रहा  था। उसे पता नही चला। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed