फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hoax report of a shooting; police left hassled.

Mau News: गोली चलने की दी फर्जी सूचना, पुलिस रही परेशान

Fri, 09 Oct 2026 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Hoax report of a shooting; police left hassled.
नगर के सहादतपुरा स्थित चर्च कंपाउंड में गोली चलने की सूचना से शुक्रवार को पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सीओ सिटी नितेश प्रताप सिंह और शहर कोतवाल प्रमेन्द्र कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, जांच-पड़ताल और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद मामला फर्जी पाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुलिस आपातकालीन नंबर/कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सहादतपुरा चर्च कंपाउंड के पास गोलीबारी हुई है। मामला संवेदनशील होने के कारण शहर कोतवाल और क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने पूरे चर्च कंपाउंड और आसपास के इलाकों को खंगालते हुए स्थानीय निवासियों से पूछताछ की। जांच के दौरान न तो कोई घायल मिला और न ही गोली चलने का कोई साक्ष्य/खोखा बरामद हुआ। जांच में यह स्पष्ट हो गया कि किसी अराजक तत्व द्वारा पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से फर्जी सूचना दी गई थी।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ सिटी नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि अफवाह या फर्जी सूचना देकर अफरा-तफरी का माहौल पैदा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जिस नंबर से यह भ्रामक सूचना दी गई थी, उसे सर्विलांस पर ले लिया गया है और कॉल करने वाले की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed