फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Samples of three medicines collected for testing.

Mau News: तीन औषधियों के नमूने जांच के लिए संकलित

Fri, 09 Oct 2026 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Samples of three medicines collected for testing.
औषधि निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, आशुतोष कुमार चौबे ने नगर के ख्वाजाजहांपुर स्थित कृष फार्मा का निरीक्षण किया। इस दौरान बोनम-के 27 संबंधित औषधि की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई। साथ ही, उपलब्ध स्टॉक तथा उक्त औषधि के अन्य बैच के क्रय-विक्रय एवं भंडारण से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। इस दौरान बोनम के27 के अन्य बैच की औषधि सहित कुल तीन औषधियों के नमूने परीक्षण के लिए संकलित किए गए।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक ने बताया कि गत 27 जून, 2026 को संकलित औषधि बोनम के27 की संकलित औषधि को प्रयोगशाला भेजा गया था। राजकीय विश्लेषक की तरफ से संकलित दवा को मानक के विपरीत पाया गया है।
विज्ञापन

फर्म की संचालक कंचन शुक्ला को निर्देश दिया है कि बाजार में वितरित संबंधित औषधि को विक्रेताओं से वापस मंगाकर अपने सप्लायर को वापस करें। इसके साथ ही, औषधियों के क्रय-विक्रय एवं भंडारण से संबंधित समस्त अभिलेखों की प्रमाणित प्रतियां पांच दिवस के भीतर विभागीय कार्यालय में उपलब्ध कराएं। संबंधित औषधियों के नमूनों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अगली प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed