फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The fierce mood of the Sarayu has started threatening the historical heritage

Mau News: सरयू के उग्र तेवर से ऐतिहासिक धरोहरों पर मंडराने लगा खतरा

Sun, 11 Oct 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The fierce mood of the Sarayu has started threatening the historical heritage
Photo Title
कस्बे से होकर गुजरने वाली सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से नगर सहित तटवर्ती इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। नदी के बढ़ते जलस्तर और उग्र रुख से ऐतिहासिक धरोहरों पर खतरा मंडराने लगा है। बीते 24 घंटे में नदी के जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन


गौरीशंकर घाट पर शनिवार को नदी का जलस्तर 69.55 मीटर दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को यह 69.50 मीटर था। नदी का जलस्तर खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 35 सेंटीमीटर नीचे है। तटवर्ती इलाकों के लोगों का कहना है कि नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के दौरान कटान और नुकसान का खतरा बढ़ जाता है। जलस्तर में अचानक वृद्धि से लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


नदी का जलस्तर बढ़ने से मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, जानकी घाट, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, डीह बाबा का मंदिर, शाही मस्जिद और हनुमान मंदिर सहित कस्बे की ऐतिहासिक धरोहरों पर खतरा मंडराने लगा है। वहीं, धनौली रामपुर, नईबाजार, नौली, बहादुरपुर, सरया, पतनई, गोधनी, बीबीपुर, जमीरा चौराडीह, बेलौली, सूरजपुर, रसूलपुर और महुआबारी सहित तटवर्ती गांवों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed