फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The road of the Prime Minister's plan broke down in four years

चार साल में ही टूट गई प्रधानमंत्री योजना की सड़क

Fri, 26 Mar 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
The road of the Prime Minister's plan broke down in four years
बढुआगोदाम। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित बढुआ गोदाम-ब्राह्मणपुरा मार्ग चार वर्ष में ही जर्जर हो गया है। इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इसकी अनुरक्षण समय सीमा 15 जून 2021 तक होने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 562.62 लाख की लागत से बढुआ गोदाम-ब्राह्मणपुरा मार्ग का निर्माण कार्य 16 जून 2014 को शुरू हुआ। 15 जून 2016 को निर्माण कार्य पूरा हो गया। अनुरक्षण समय सीमा 15 जून 2021 तक है लेकिन मरम्मत कार्य न होने से सड़क जगह-जगह टूट गई है। तमाम जगहों पर गड्ढे बन गए हैं जिससे आएदिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें तो पूर्वांचल एक्सप्रेस वे तथा फोरलेन निर्माण कार्य के लिए ओवरलोड मिट्टी से लदे ट्रकों के गुजरने से सड़क टूट गई है। निर्माण कार्य कराने की जिम्मेदारी एनएचएआई की ही है। क्षेत्र के जयनारायन सिंह, श्रीकांत यादव, महेंद्र यादव, सत्येंद्र सिंह ने कहा कि अनुरक्षण समय सीमा में तीन माह शेष हैं लेकिन महीनों से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। आना जाना दुश्वार हो गया है। शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं हो रही है। सड़क मरम्मत का कार्य जल्द शुरू नहीं हुआ तो लोग आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

कोट
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे और फोरलेन निर्माण कार्य के लिए ओवरलोड मिट्टी से लदे ट्रकों के गुजरने से सड़क टूट गई है। शासन को बजट बनाकर भेजा गया है। जैसे ही धन मिलेगा, सड़क की मरम्मत शुरू करा दी जाएगी।-प्रदीप कुमार, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग,
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed