फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The miscreants looted the bike on the strength of the young man

बदमाशों ने तमंचे के बल पर युवक से लूटी बाइक

Mon, 14 Dec 2020 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
The miscreants looted the bike on the strength of the young man
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के चालीसवा गांव के पास सोमवार की भोर बाइक पर आए दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक युवक से बाइक लूट लिया। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित गन्ना मिल में कर्मचारी है।
विज्ञापन

तहरीर में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली तुलसीपुर कुड़वा गांव निवासी गोविंद उर्फ जीवन यादव ने बताया कि वह आजमगढ़ जिले के सठियांव स्थित चीनी मिल में कर्मचारी है। बताया कि सोमवार की भोर में वह बाइक से चीनी मिल से गांव लौट रहा था। अभी वह चालीसवा गांव के पास पहुंचा था कि दो बदमाशों ने उसे रोकने के साथ बाइक से चाभी निकालने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो बदमाशों में से एक ने उसके सिर पर तमंचा सटा कर जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed