फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The lock in the community toilet is closed for a year

एक वर्ष से बंद है सामुदायिक शौचालय में ताला

Sat, 02 Apr 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
The lock in the community toilet is closed for a year
फोटो
विज्ञापन

एक वर्ष से बंद है विंद्रावन सामुदायिक शौचालय में ताला
खुले में शौच जाने को विवश हैं ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
मझवारा। गांव को खुले में शौच मुक्त कराने के लिए पहले गांव में घर-घर नि:शुल्क शौचालय बनाए गए। इसके बाद भी लोगों की सहूलियत के लिए गांव में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। विभागीय उदासीनता की स्थिति यह है कि क्षेत्र के मलेरीकोट विंद्राबन में सामुदायिक शौचालय बनने के एक वर्ष बाद अनुपयोगी साबित हो रहा है। लाखों की लागत से बने शौचालय का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। रखरखाव के लिए स्वयं सहायता समूह को जिम्मेदारी दी गई है। ग्राम सभा से उनके खाते में पैसा भी दे दिया गया है। इसके बावजूद सामुदायिक शौचालय में ताला लटक रहा है। सब कुछ जानकर आला अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।

घोसी ब्लाक अंतर्गत मलेरी कोट विंद्राबन में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य कराया गया। एक वर्ष से अधिक समय बीत गया, अभी तक ताला ही लटका रहता है। सामुदायिक शौचालय के संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह को दी गई है। इन शौचालय में ताला लगा होने के कारण शौचालय का उपयोग आम लोग नहीं कर पा रहे हैं। शौचालय का ताला कब तक खुलेगा आला अधिकारी बताने को तैयार नहीं हो पा रहे हैं। इस बाबत ग्राम विकास अधिकारी संदीप कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच पड़ताल कर सामुदायिक शौचालय का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed