{"_id":"5e5416e28ebc3ef3bc6cec4b","slug":"the-honor-mau-news-vns512619138","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
नगर के आर्य समाज स्थित दयानंद बाल विद्यामंदिर में आयोजित आर्य समाज के ऋषिबोधोत्सव एवं वार्षिकोत
- फोटो : MAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। आर्य समाज में ऋषिबोधोत्सव एवं वार्षिकोत्सव के क्रम में आर्य समाज मंदिर परिसर में मातृ सम्मेलन तथा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। आर्यसमाज की तरफ से संचालित शिक्षण संस्थानों डीएवी इंटर कॉलेज, डीएवी बालिका इंटर कॉलेज, दयानंद बाल विद्या मंदिर, डीएिवी बाल विद्या मंदिर में अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही उनकी माताओ को सम्मानित किया गया।
आर्यसमाज के संचालित शिक्षण संस्थानों में हाईस्कूल 2019 की परीक्षा में डीएवी इंटर कालेज की अर्चिता गुप्ता ने मऊ जिले के टॉप 10 में जगह बनाने में 3500 रुपया, शील्ड, एवं अन्य पठन सामग्रियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। द्वितीय पुरस्कार विजेता बुशरा इकराम को 2500 रुपया की सहयोग राशि एवं पठन सामग्री प्रदान की गई। तृतीय पुरस्कार विजेता उत्कर्ष पांडेय रहे। जिनको 2000 रुपया की सहयोग राशि प्रदान की गई।
इस मौके पर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आवश्यक है स्वयं की आंतरिक शक्ति को पहचानना। बच्चों को जिस भी तरफ जाना हो उसके प्रति अभी से ही सचेत होकर कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करना चाहिए। आईएएस डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि माता ही निर्माणकर्ता होती है। माता जैसा व्यवहार, संस्कार और विचार बच्चों में पिरोएगी, वैसी ही जीवन रूपी माला बनती चली जाएगी। कार्यक्रम संयोजक अजय आर्य ने बताया कि विद्यालयों के एलकेजी से कक्षा नौ तक के बच्चों को भी प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए पुरष्कृत किया गया। इस अवसर पर मंचासीन डॉ. एससी तिवारी, इनरव्हील क्लब मऊ की पदाधिकारीगण, पं. हरिशंकर, सत्यप्रकाश आर्य, बृजेश सिंह, राजेंद्र प्रताप, सुमित राय, प्रशांत रत्नम सिंह, सर्वेश राय, अशोक कुमार आर्य, प्रहलाद वर्मा, गणेश बरनवाल, बब्बन प्रसाद वर्मा, अरविंद आर्य, राहुल सिंह, विवेक आदि शामिल रहे।