फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The fog stopped the speed of trains, the condition of passengers is suffering due to lateness

Mau News: कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, लेटलतीफी से यात्रियों का हाल बेहाल

Tue, 03 Jan 2023 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
The fog stopped the speed of trains, the condition of passengers is suffering due to lateness
मऊ। कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। कोहरे को देखते हुए रेलवे ने चार ट्रेनों को चार जनवरी से 10 जनवरी तक रद्द कर दिया है। जबकि नौ ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। ट्रेनों के लेटलतीफी से यात्रियों को मुश्किल हो रही है। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऊपर से स्टेशनों पर यात्रियों के लिए भी ठंड से बचाव के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किए गए हैं। प्लेटफार्म पर ही यात्रियों को सुबह से रात तक इंतजार करना पड़ रहा है। काशी एक्सप्रेस तीन घंटा, गरीब नवाज एक्सप्रेस पांच घंटे, गोदान एक्सप्रेस एक घंटा, सरयू यमुना एक्सप्रेस छह घंटे देरी से चल रही थी।
विज्ञापन

कोहरे को देखते हुए रेलवे ने आजमगढ़-वाराणसी सिटी डीईएमयू पैसेंजर चार जनवरी से 10 जनवरी तक के लिए रद्द कर दिया है। बलिया-शाहगंज एक्सप्रेस सात से 10 जनवरी तक रहेगी। बलिया-शाहगंज एक्सप्रेस 8 से 10 जनवरी और बलिया एक्सप्रेस 9 से 10 जनवरी तक के लिए रद्द कर दी गई है। जबकि ताप्तीगंगा एक्सप्रेस, सरयू यमुना एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस सहित नौ ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को बेल्थरारोड जाने के लिए भटनी पैसेंजर का इंतजार कर रहे सोमनाथ ने बताया कि एक घंटा के करीब ट्रेन के विलंब होने से वह परेशान रहा। इसी तरह से काशीनाथ एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे मोहन शर्मा और ताप्ती गंगा एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे रोहन ने भी ट्रेनों के विलंब होने से ठंड में परेशानी होनी की बात कही। इस संबंध में वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कोहरा के चलते ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ रहा है।

कोहरे के चलते रोडवेज बसों का संचालन बंद हो जाने से यात्रियों को अपनी जान जोखिम में डालकर डग्गामार वाहनों से यात्रा करनी पड़ रहीहै। अधिकारियों के अनुसार कोहरे को देखते हुए चार बसों का संचालन रोक दिया जा रहा है। इससे 20 से 25 प्रतिशत यात्रियों की कमी दर्ज की जा रही है। कम बसों का संचालन होने से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग जा रहा है। इस बाबत मऊ डिपो के एआरएम अरुण कुुमार वाजपेयी का कहना है कि कोहरे होने पर बसों का संचालन रोक दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed