फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The fire extinguisher in the SNCU ward is faulty and the workers don't even know how to operate it

Mau News: एसएनसीयू वार्ड का अग्निशमन यंत्र खराब, कर्मियों को चलाना भी नहीं आता

Fri, 22 Nov 2024 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
The fire extinguisher in the SNCU ward is faulty and the workers don't even know how to operate it
मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने बृहस्पतिवार की देर शाम को जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नवजात शिशु के लिए एसएनसीयू वार्ड में कमियां मिलने पर सीएमएस को कड़ी फटकार लगाते हुए इस कमी को दूर करने का निर्देश दिया। मौके पर उपस्थित कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्र को चलाने की भी जानकारी नहीं थी। इस पर सीएमएस को फटकार लगाते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा।
विज्ञापन

झांसी में मेडिकल कॉलेज में हुई दुर्घटना के मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देश पर अस्पतालों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएनसीयू वार्ड में अग्निशमन यंत्र निष्क्रिय पाए जाने पर उन्होंने सीएमएस को कड़ी फटकार लगाई। इसके अलावा अग्निशमन यंत्र का अलार्म कनेक्शन नहीं था। अग्निशमन अधिकारी को महिला चिकित्सालय में तैनात कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिया गया। जबकि नवजात शिशुओं के एसएनसीयू वार्ड में अग्निकांड होने पर उसके तात्कालिक बचाव के लिए पाइप से फायर वायरिंग नहीं हुई थी, अग्निशमन यंत्र के क्रियाशील न होने एवं सभी कर्मचारियों को इसके लिए प्रशिक्षित न होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमएस को कड़ी फटकार लगाया। साथ ही सीएफओ और सीएमएस को निर्देश दिया कि अग्निशमन यंत्रों की जांच कर उन्हें क्रियाशील करने और कार्यवाही के बाद इसकी रिपोर्ट भेजें। मुख्य विकास अधिकारी ने सीएमएस को महिला चिकित्सालय में शासन के दिशा निर्देशानुसार समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed