फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The district will get relief from jam, one TSI, seven head constables, 17 constables will be appointed soon

Mau News: जिले को जाम से मिलेगी मुक्ति, एक टीएसआई, सात हेड कांस्टेबल, 17 कांस्टेबल की नियुक्ति होगी जल्द

Tue, 26 Aug 2025 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The district will get relief from jam, one TSI, seven head constables, 17 constables will be appointed soon
पीडीडीयू नगर। जिले की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए टीएसआई, हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल की नियुक्तियां होंगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। कर्मियोंं की संख्या बढ़ने से जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उच्चाधिकारियोंं के निर्देश पर जिले में यातायात विभाग को एक टीएसआई, सात हेड कांस्टेबल, 17 कांस्टेबल मिलेंगे।
विज्ञापन

जिले में सबसे अधिक पड़ाव चौराहे, पीडीडीयू नगर, सकलडीहा कस्बा, चंदौली आदि क्षेत्रों में अक्सर जाम की समस्या रहती है। जगह-जगह जाम से निपटने के लिए लगाए जाने वाले यातायात पुलिसकर्मियों की संख्या कम पड़ जाती है। इससे जहां यातायात पुलिस को व्यवस्था बनाने में दिक्कत होती है। इससे लोगों को आवाजाही में भी समस्या का सामना करना पड़ता है। यातायात विभाग में कर्मियों की संख्या में इजाफा होने से न केवल जाम की समस्या हल होगी बल्कि शहर के लोगों को भी आने-जाने में आसानी होगी। पहले जिले में एक टीआई, 16 टीएसआई, 39 हेड कांस्टेबल और 12 कांस्टेबल थे। सीओ ट्रैफिक कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि जिले मेंं यातायात विभाग में कर्मियों की संख्या बढ़ने से काफी सहूलियत होगी। जाम की समस्या दूर करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed