फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   the adjustment sought

शिक्षामित्रों ने समायोजन मांगा

Mon, 27 Apr 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 27 Apr 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
the adjustment sought
जिले में दूसरे चरण में दूरस्थ शिक्षा विधि से बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके शिक्षामित्रों ने सोमवार को बीएसए कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



 आरोप था कि बीएसए द्वारा उनके समायोजन में अड़ंगेबाजी की जा रही है। प्रशिक्षित शिक्षामित्रों के सापेक्ष रिक्तपदों क ी संख्या कम बताया जा रहा। चेतावनी दी कि यदि शासनादेश की अनदेखी की गई तो निर्णायक संघर्ष किया जाएगा।


उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जंगशेर बहादुर राणा ने कहा कि जिले में 846 शिक्षामित्रों की कांउसिलंग बीएसए कार्यालय से पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन



लेकिन बीएसए जानबूझकर उनकी नियुक्ति में रोडे़ अटका रहे हैं। बीएसए जिले में केवल 599 पद ही रिक्त बता रहे हैं। संगठन की मांग है कि सभी शिक्षामित्रों को जिले में ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों के विद्यालयों में समायोजित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 उन्होंने चेताया कि यदि 30 अप्रैल तक सभी शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र देकर उसे आनलाइन नहीं किया गया तो आंदोलन चलाया जाएगा।


धरनासभा की अध्यक्षता सुविधा शाही और संचालन जिला मंत्री राजेश शुक्ल ने किया, जबकि धरना सभा में अशोक यादव, अंशुमान यादव  राम निवास यादव , शंभूनाथ यादव, अनिल यादव, नीलम कश्यप, गुंजा गुप्ता, बृजकिशोर सिंह, देवेश राय, पिंकी सिंह, बूबी जायसवाल,रंजना मिश्रा, प्रियंका राय, विद्याधर,ममता दूबे, सूरज, अमरजीत, लालमैन  और बालकरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed