फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The activities of employees of paddy purchasing centers will be monitored by satellite

सेटेलाइट से नजर रखी जाएगी धान क्रय केंद्रों के कर्मचारियों की गतिविधियां

Thu, 15 Oct 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
The activities of employees of paddy purchasing centers will be monitored by satellite
मऊ। 2020-21 के लिए धान का समर्थन मूल्य के संबंध में कार्यशाला जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने बताया कि कामन धान 1868 रुपया प्रति क्विंटल, ग्रेड ए धान 1888 रुपया प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि यदि कोई महिला किसान की खतौनी उसके नाम पर है और वह धान विक्रय के लिए आती है तो उसका धान सबसे पहले क्रय किया जाए। उसके लिए नंबर न लगाएं। यदि क्रय केंद्र पर लाया गया धान मानक के अनुरूप नहीं है जैसे गंदा, गीला आदि है तो इसके लिए किसानों को मानक के अनुरूप धान लाने के लिए कहा जाए। जनपद में जितने भी धान क्रय केंद्र हैं इसकी गतिविधियों को सेटेलाइट से निरंतर देखा जाएगा। किसी भी कर्मचारी द्वारा किसानों को परेशान करते पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। कहा कि धान क्रय करने के लिए सुबह नौ बजे शाम पांच बजे तक समय निर्धारित किया गया है। प्रत्येक केंद्र प्रभारी क्रय केंद्र पर उपस्थित होने चाहिए। क्रय केंद्र खुले होने चाहिए। निरीक्षण के दौरान यदि कोई भी क्रय केंद्र बंद मिला, केंद्र प्रभारी केंद्र पर नहीं पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक धान क्रय केंद्र पर थर्मल स्कैनिंग, साबुन, पानी, सैनेटाइजन की व्यवस्था कर लें। किसानों को मास्क लगाने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग में रहकर धान क्रय करें। इस अवसर पर खाद्य विपणन अधिकारी, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed