फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teachers will boycott evaluation of answer books

Mau News: यूपी बोर्ड उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार करेंगे शिक्षक

Wed, 15 Mar 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Teachers will boycott evaluation of answer books
मऊ। माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के तत्वावधान में शिक्षकों की बैठक मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में हुई। इसमें शिक्षक आगामी 18 मार्च से होने वाले यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन का बहिष्कार करने सहित 16 मार्च को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संरक्षक रामजन्म सिंह ने मूल्यांकन के बहिष्कार में सभी शिक्षक संगठनों को शामिल होने की अपील की। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ, बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन नहीं करेगा। कहा कि 2004 के बाद से नियुक्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तरकर्मचारी, पुरानी पेंशन से वंचित हैं। बार-बार धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन के बाद भी प्रदेश के शिक्षकों को पुरानी पेंशन नहीं दी जा रही है। यही नहीं 2009 से लंबित पांच प्रतिशत एवं छह प्रतिशत महंगाई भत्ता का भुगतान 13 वर्षों बाद भी नहीं हुआ। जिले के कोषाध्यक्ष मुश्ताक अली मंसूरी ने कहा कि नवंबर, दिसंबर 2021 में माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड से चयनित शिक्षकों के अवशेष का भुगतान लंबित है। बोर्ड परीक्षाओं के पारिश्रमिक भुगतान सीबीएसई बोर्ड की तुलना में बहुत कम है। जिला मंत्री विनीत प्रताप राय ने कहा कि गांधी इंटर कॉलेज मर्यादपुर के प्रवक्ता अमरनाथ मिश्र के अवशेष के भुगतान एवं सेवानिवृत्ति पत्रावली विद्यालय द्वारा रोके जाने एवं जनता इंटर कॉलेज दुबारी के शिक्षक राजेंद्र सिंह के अवशेष भुगतान की पत्रावली शासन को प्रेषित नहीं की जा रही है। इस दौरान अभिषेक कुमार सिंह जिला कार्यकारिणी के सदस्य अमरनाथ मिश्र जिला मीडिया प्रभारी बृजेश कुमार गिरि, मंडलीय पदाधिकारी अशोक मौर्य, प्रधानाचार्य अखिलेश विश्वकर्मा,आय-व्यय निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह, शिक्षक नेता जन्मेजय सिंह सुभाष चंद्र विश्वकर्मा, संयुक्त मंत्री अशरफ अली, कमलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed