फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Theft of railway timber in Indara; FIR registered

Mau News: इंदारा में रेलवे की लकड़ी चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 29 Sep 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Theft of railway timber in Indara; FIR registered
इंदारा। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की यूकेलिप्टस लकड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने इस संबंध में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। रेलवे क्वार्टर टी-2 के सामने यूकेलिप्टस के पेड़ के आठ टुकड़े और जड़ का हिस्सा आरी से कटा हुआ पाया गया। रेल कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला कि बिजुलिया, कोपागंज, मऊ निवासी छांगुर (60) ने चोरी की नीयत से यह पेड़ काटा था। जब्त की गई लकड़ी की कीमत 4200 रुपये आंकी गई है। प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर आरपीएफ पोस्ट मऊ में अपराध संख्या 6/26 के तहत रेल संपत्ति अवैध कब्जा अधिनियम की धारा तीन के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। इस बाबत आरपीएफ प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed