फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teachers learned how to make TLM

Mau News: शिक्षकों ने सीखा टीएलएम बनाने का तरीका

Tue, 23 Sep 2025 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Teachers learned how to make TLM
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर टीएलएम निर्माण करते शिक्षक।संवाद
मऊ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को तीन दिवसीय टीचर लर्निंग मैटेरियल निर्माण प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

पहले दिन फतेहपुर मंडाव, रानीपुर और रतनपुरा ब्लॉक के 75 शिक्षक शामिल हुए। शिक्षकों ने व्यावहारिक और रचनात्मक शिक्षण सामग्री तैयार करने का तरीका सीखा।
प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. संदीप कुमार राय और नोडल डॉ. कुलदीप कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। संदर्भदाता राजाराम और नवीन राय ने शिक्षकों के सामने कई तरह के टीएलएम मॉडल पेश किए। शिक्षक समूहों ने इन मॉडलों को बनाने की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की।

डॉ. संदीप कुमार राय ने कहा कि प्रशिक्षण शिक्षकों को व्यावहारिक और रचनात्मक तरीके से शिक्षण सामग्री तैयार करने का कौशल सिखाता है।
इससे कक्षा में छात्रों को जटिल विषयों को सरलता से समझाने और सीखने में मदद मिलती है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों की भागीदारी बढ़ाने और शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को अधिक रुचिकर बनाने में सहायक है।
विज्ञापन

इस अवसर पर ओमप्रकाश मौर्य, धनंजय शर्मा, मंगलराम, कुंवर मन्ना सिंह, अनिरुद्ध मौर्य, राज बहादुर सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed