{"_id":"67aa4c943a1dbd20950ce699","slug":"teacher-suspended-for-commenting-against-beo-mau-news-c-295-1-svns1028-123973-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बीईओ के खिलाफ टिप्पणी करने पर शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बीईओ के खिलाफ टिप्पणी करने पर शिक्षक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। रानीपुर ब्लाॅक संसाधन केंद्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ टिप्पणी करने और शासकीय कार्य में व्यवधान डालने के मामले में विभाग ने कड़ा एक्शन लिया है।
खंड शिक्षा अधिकारी की आख्या पर बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है। फतहपुरमंडाव स्थित कंपोजिट विद्यालय गंगऊपुर से संबद्ध कर दिया है। साथ ही प्रकरण की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की है।
रिपोर्ट के अनुसार रानीपुर विकास खंड क्षेत्र के पलिगढ़ स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक कृष्णकांत राय ने गत छह फरवरी 2025 को विद्यालय अवधि में बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ टिप्पणी करने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाया गया।
विज्ञापन
बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय पलिगढ़ के सहायक अध्यापक कृष्णकांत राय को निलंबित कर दिया। प्रकरण के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कोपागंज ओपी तिवारी और खंड शिक्षा अधिकारी रतनपुरा अरविंद कुमार को जांच अधिकारी नामित किया है।
जांच टीम अपनी रिपोर्ट बीएसए को सौपेंगी। इस बाबत बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय का कहना है कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।