फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   suspand

सहायक अध्यापक को किया बर्खास्त

Thu, 02 Jul 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
suspand
मऊ। बीएसए ओपी त्रिपाठी ने रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के पिरुआ स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक को बर्खास्त कर दिया। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी को एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। जांच में उसकी इंटर मीडिएट मार्कशीट में अंक बढ़े मिले हैं। शिकायत पर डीएम के निर्देश पर कार्रवाई की गई। सहायक अध्यापक श्रीराम सिंह की तैनाती वर्ष 1995 में उक्त विद्यालय में हुई थी। शिक्षक के गांव के ही ही शिकायकर्ता ने इंटरमीडिएट के अंकपत्रों में हेराफेरी करने की शिकायत जिलाधिकारी से की। डीएमने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांच कराने का निर्देश दिया। जांच में पता चला कि शिक्षक के इंटरमीडिएट में 206 नंबर था। जबकि नौकरी हासिल करने के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर 330 नंबर कर दिया गया। शिकायत सही मिलने पर बीएसए ने सहायक अध्यापक श्रीराम सिंह को तत्काल बर्खास्त कर दिया। अब तक बर्खास्त होने वाले सहायक अध्यापकों की संख्या 43 तक पहुंच गई है। कई लोगों के खिलाफ जांच चल रही है। इस बाबत बीएसए ओपी त्रिपाठी का कहना है कि पिरुआ उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक श्रीराम सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। एफआईआर दर्ज कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed