{"_id":"09bc21e8c8899e062d4bafda92b16e99","slug":"sp-pension-beneficiaries-received-id-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी पेंशन लाभार्थियों को मिली आईडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी पेंशन लाभार्थियों को मिली आईडी
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Jan 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के प्रभारी मंत्री इकबाल महमूद मत्स्य एवं सार्वजनिक उद्यम विभाग ने सोमवार को नगर पालिका कम्यूनिटी हाल बकवल में समाजवादी पेंशन के लाभार्थियों को परिचय पत्र दिया।
उन्होंने अन्य लाभार्थियों को आश्वासन दिया कि जिनका भी नाम सूची में है उन्हें भी परिचय पत्र वितरित किया जाएगा। कहा कि समाजवादी पार्टी हर वर्ग के लोगों के विकास के लिए कार्य कर रही है।
समाजवादी पेंशन भी उसी कड़ी की एक शुरुआत है। आज तक जो गरीब विभिन्न लाभ सहित पेंशन से वंचित थे, उन्हें समाजवादी पेंशन का लाभ दिया जा रहा है।
पत्रकारों से बातचीत में कहा कि समाजवादी पार्टी हर क्षेत्र में कार्य कर रही है लेकिन विरोधियों को बस एक मौके की तलाश है। वह समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के लिए कानून व्यवस्था से लेकर विभिन्न प्रकार के मुद्दे उठा रहे हैं
विज्ञापन
लेकिन उनकी साजिश नाकाम साबित हो रही है। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने कहा कि जिले में विकास को लेकर वह संघर्षरत हैं। सपा सरकार में अधिक से अधिक योजनाओं को लाकर वह यहां के लोगों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं।
विधायक बैजनाथ पासवान ने कहा कि सपा की समाजवादी पेंशन योजना लोगों के लिए राहत का पैगाम साबित होगी। इस दौरान जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि इस योजना के तहत जिले में कुल 42512 लाभार्थियों का लक्ष्य रखा गया है।
इसमें अनुसूचित जाति एवं जनजाति के 30 प्रतिशत 12753 लाभार्थी, अल्पसंख्यक वर्ग के 25 प्रतिशत 10628, सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के 45 प्रतिशत 19131 परिवारों को लाभान्वित किया गया है। इन्हें 500 रुपये की दर से प्रति माह पेंशन दी जाएगी।
प्रतिवर्ष इसमें 50 रुपये अधिकतम 750 रुपया तक की वृद्धि होनी है। इस योजना के तहत सोमवार को 499 लाभार्थियों परिचय पत्र वितरित किया गया है।
परिचय पत्र पाने वालों में मुख्य रूप से लक्ष्मण, विशुनधारी, चिंता देवी, ईश्वर, राशिदा खातुन, प्रमिला, चानमती, धर्मावती, रेहाना आदि शामिल रहे।