फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   62 youths secured jobs at the ITI job fair

Mau News: आईटीआई के रोजगार मेले में 62 युवाओं को मिली नौकरी

Sat, 31 Oct 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
62 youths secured jobs at the ITI job fair
मऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सहादतपुरा में शुक्रवार को अप्रेंटिस रोजगार मेला आयोजित हुआ। मेले में 138 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 62 का चयन किया गया। चयनित युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

रोजगार मेले में टैलेंटप सर्विस प्रा.लि., ग्रेटर नोएडा द्वारा हायर अप्लायंसेज इंडिया प्रा.लि. के लिए भर्ती की गई। कंपनी के एचआर प्रतिनिधि संदीप पांडेय ने साक्षात्कार के माध्यम से 62 अभ्यर्थियों का चयन किया। प्रधानाचार्य अरुण यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप हर माह रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके। रोजगार मेला प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि जनपद व गैर जनपद के युवा अपनी योग्यता के अनुसार इन मेलों में भाग ले सकते हैं। इस दौरान शारदानंद राय, द्वारिका मिश्रा, कुशाग्र सिंह कुशवाहा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed