{"_id":"6ae4f003f811b2168706e68a","slug":"all-india-prize-money-football-tournament-to-begin-on-december-24-mau-news-c-295-1-svns1029-154329-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 24 दिसंबर से शुरू होगी ऑल इंडिया प्राइज मनी फुटबॉल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 24 दिसंबर से शुरू होगी ऑल इंडिया प्राइज मनी फुटबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन
मऊ। बलिया मोड़ स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में दिसंबर में ऑल इंडिया प्राइज मनी फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन होने जा रहा है। देश की शीर्ष और नामचीन फुटबॉल टीमों की मौजूदगी वाला यह टूर्नामेंट मऊ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा।
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से नामचीन और पेशेवर टीमें हिस्सा लेंगी। राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के मैदान में उतरने से स्थानीय युवा खिलाड़ियों को न सिर्फ उच्च स्तर का खेल देखने को मिलेगा, बल्कि उन्हें काफी कुछ सीखने का अवसर भी प्राप्त होगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी डीपी सिंह ने प्रतियोगिता की तिथियों की आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि इस ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक किया जाएगा। आठ दिनों तक चलने वाले इस खेल उत्सव में रोज रोमांचक और कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
आयोजन समिति द्वारा बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने (आवास) और गुणवत्तापूर्ण भोजन की बेहतर व्यवस्था की जा रही है।फुटबॉल मैचों के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए मुख्य मैदान को समतल और बेहतर बनाने का काम तेजी से जारी है, ताकि खिलाड़ियों को खेलते समय कोई असुविधा न हो।इस प्रतियोगिता से जिले में खेल के प्रति उत्साह और बढ़ेगा तथा मऊ को खेल मानचित्र पर एक नई पहचान मिलेगी।