फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The amount of Chief Minister Bal Seva Yojana will now go into the children's accounts.

Mau News: मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की राशि अब बच्चों के खाते में जाएगी

Sat, 31 Oct 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The amount of Chief Minister Bal Seva Yojana will now go into the children's accounts.
मऊ। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की किश्त अब सीधे लाभार्थी बच्चों के खाते में अंतरित की जाएगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि सभी लाभार्थी बच्चों और उनके माता-पिता को सूचित किया जाता है कि योजना की राशि बच्चों के खाते में ही भेजी जानी है। उन्होंने बताया कि माता-पिता अपने बच्चों का खाता खुलवाकर उसे बच्चों के आधार से लिंक करा दें। यदि बच्चे की आयु 10 वर्ष से कम है तो बच्चों का खाता माता-पिता के साथ खुलेगा, लेकिन प्रथम नाम बच्चे का होगा।उन्होंने सभी लाभार्थियों और अभिभावकों से अनुरोध किया है कि बच्चों का खाता खुलवाकर खाते की छायाप्रति शीघ्र जिला प्रोबेशन कार्यालय, मऊ में जमा करा दें, ताकि किश्त समय से अंतरित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed