{"_id":"6ae4f060dd524f5b7d07d3a3","slug":"objections-received-from-184-schools-regarding-examination-centers-verification-to-be-conducted-mau-news-c-295-1-svns1028-154313-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: परीक्षा केंद्रों पर आईं 184 विद्यालयों की आपत्तियां, होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: परीक्षा केंद्रों पर आईं 184 विद्यालयों की आपत्तियां, होगा सत्यापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जारी केंद्रों की अंतरिम सूची पर 184 आपत्तियां आई हैं। कोई अपने विद्यालय को केंद्र बनाने तो कोई अधिक दूरी पर केंद्र आवंटित होने के कारण बदलाव करने तो कोई आवंटित छात्र संख्या कम करने के लिए प्रत्यावेदन दिया है। अब आपत्तियों को जिलास्तरीय समिति के समक्ष रखा जाएगा। समिति की संस्तुति बोर्ड को भेजी जाएगी।
जिले में 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त और 422 माध्यमिक विद्यालय हैं। बोर्ड की तरफ से 101 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई है, इसमें पांच राजकीय, 59 सहायता प्राप्त विद्यालय और 37 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को शामिल किया गया है। बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल में 36882 और इंटरमीडिएट में 34916 सहित 71798 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा केंद्रों की जारी सूची को लेकर 184 विद्यालयों ने आपत्ति दर्ज कराया है। विद्यालयों से आई आपत्तियों पर नजर डाला जाए तो धनावती बालिका इंटर कॉलेज धवरियासाथ का केंद्र 26 किमी दूर बनाए जाने, महर्षि लोधी दास इंटर कॉलेज खुरहट ने 18 किमी दूर बनाए जाने, मां स्वरूपा इंटर कॉलेज पिड़उथसिंहपुर ने 15 किमी दूर, इंटर कॉलेज मुरारपुर ने 16 किमी दूर, जबकि राजकीय उमा विद्यालय सुतरही के प्रधानाचार्य ने बालिकाओं का केंद्र 13किमी दूर भेजने सहित 104 विद्यालयों ने 15 से 26 किमी दूर केंद्र बनाने को लेकर प्रत्यावेदन दिया है। 20 विद्यालयों ने विद्यालयों पर आवंटित छात्र संख्या को कम करने और 60 विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए प्रत्यावेदन दिया है। राजकीय उमा विद्यालय नदवल, राजकीय उमा विद्यालय बेला कसैला के प्रधानाचार्य ने संसाधन न होने के चलते परीक्षा केंद्र न बनाए जाने का प्रत्यावेदन दिया है। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि विद्यालयों से आई आपत्तियों का सत्यापन कराने के बाद जिलास्तरीय समिति के समक्ष रखा जाएगा। समिति की संस्तुति बोर्ड को भेजी जाएगी।